जायसवाल विकास समिति ने धूमधाम से मनायी भगवान श्रीकृष्ण की छठी
अजय जायसवाल
गोरखपुर। महिला जायसवाल विकास समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की छठी कार्यक्रम किया गया जहां कृष्ण जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुरुआत संरक्षिका अंजू चौधरी, अध्यक्ष रीना जायसवाल, महामंत्री सीता जायसवाल, संयोजक विनीता जायसवाल और चारू चौधरी ने सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया। संरक्षिका अंजू चौधरी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के गीता के उपदेश आज भी प्रासंगिक है। अध्यक्ष रीना जायसवाल ने कहा कि श्री कृष्ण ने जो कहा था उसे वर्तमान पीढ़ी को अपनाना चाहिए। जिससे हमारी संस्कृति व संस्कार सुरक्षित रहे। सिंधु जायसवाल, उषा किरण जायसवाल, विनीता जायसवाल, मीना जायसवाल, सविता जायसवाल ने कान्हा के प्रतिमा को स्नान, श्रृंगार करके झूले में विराजमान किया। उन्हें समिति की महिलाओं ने झूला झुलाया।
शकुंतला मीरा, शशि प्रभा, निरूला, विभा, बबली, श्वेता ने सोहर और जन्मोत्सव के लोक गीत गाये। अध्यक्ष वैश्य समाज चारु चौधरी ने अपने उद्बोधन में कृष्ण के छठी उत्सव से हम अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं और पुरातन परंपराओं को जानते हैं जो आज के समय में बहुत जरूरी है। संयोजक विनीता जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन सीता जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में अंजू चौधरी, रीना जायसवाल, सीता जायसवाल, उषा किरण जायसवाल, सिंधु, विनीता, मीरा, सविता शकुंतला, शशि प्रभा, श्यामा, निरूला, गीता, विभा, बबली, चारु चौधरी, किरण, शिखा, पिंकी, दीप्ति, ममता, कविता, पूनम, कंचन, अनुराधा, सौम्या, ज्योति सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक खेल का आयोजन हुआ जिसमें शिखा जायसवाल, विजयी, अंजू चौधरी एवं विनीता जायसवाल ने उपहार देकर पुरस्कृत किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










