बांदा में तेज बारिश ने मचायी तबाही, दो दर्जन से ज्यादा मकान गिरे
रूपा गोयल
बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र में इस समय तेज बारिश का कहर जोरों पर चल रहा है। बीती रात्रि तेज बारिश के चलते लगभग दो दर्जन कच्चे मकान गिर गए हैं जिससे लोग घर से निकलकर सड़कों पर जाने लगे हैं। जानकारी के अनुसार बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत बगेहटा गांव में तेज बारिश के चलते लगभग दो दर्जन कच्चे मकान बीती रात्रि भरभरा कर गिर गए हैं। मकान गिरने से जनहानि तो नहीं हुई लेकिन लोग घर से बेघर हो गए हैं जिससे जिनके घर गिरे हैं उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वही खाने पीने की राशन सामग्री भी मलबे पर दबाकर नष्ट हो गई हैं। वहीं कुछ ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद मलबे पर दबा हुआ सामान बाहर निकलने को मजबूर है। वहीं सूचना मिलते ही राजस्व निरीक्षक व लेखपाल पहुंचकर मौका मुआयना किया गया है। ग्राम प्रधान अकबर हुसैन ने बताया कि तेज बारिश के चलते लगभग 20 से 22 घर कच्चे गिर चुके हैं जिससे लोगों को खाने पीने की सामग्री भी कुछ नहीं बची है। प्रशासन से मांग करते हैं की इन गरीबों को सहायता की जाय और आर्थिक मुआवजा दिलाया जाय। वहीं इस मामले में बांदा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित परिवार ई लोगों को 48 घंटे के अंदर मुआवजा दिलाए जाने की बात कही है। खाने-पीने की व्यवस्था के लिए उपजिलाधिकारी बबेरू को निर्देश दिये गये हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










