Homeबदायूंराष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं एवं प्रभारियों ने किया प्रतिभाग

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं एवं प्रभारियों ने किया प्रतिभाग

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं एवं प्रभारियों ने किया प्रतिभाग

अंकित सक्सेना
बदायूं। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बदायूं के विभिन्न विद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं एवं उनके प्रभारियों ने प्रतिभाग किया|कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विद्यालयों में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं आदि रहे| सभी विद्यालयों ने एक या दो मलिन बस्तियों जैसे टिकटगंज, शाहबाजपुर, लोची नगला आदि का चयन करके लोगों को जागरूक किया| वहां के नागरिकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेविकाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था| विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. अमलेश गुप्ता ने कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में जहां लोग वाहन चलाते समय ना अपने जीवन के बारे में सोचते हैं और ना अन्य के।
ऐसे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बेहद जरूरी हो जाता है| आज आपका इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का उद्देश्य यही है कि आप यातायात के नियमों के प्रति स्वयं भी जागरूक रहें एवं अन्य को भी जागरूक करें, तभी कार्यक्रम की सफलता होगी| मैं उम्मीद करती हूं कि आप दिए गए कार्य को मनोयोग से पूरा करेंगे|
समस्त कार्य का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई की कार्यक्रम अधिकारी कुमारी प्रवीण के दिशा निर्देशन में हुआ| इस अवसर पर एन•एस•एस प्रभारी श्रीमती गीतांजलि, शिखा उपाध्याय, कुमारी नेहा, कुमारी मीनाक्षी, दीपिका सिंह उपस्थित रहे| समस्त विद्यालयों के स्वयंसेविकाओं का कार्य सराहनीय रहा|

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read