HomeJaunpurJaunpur News : सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता के नेतृत्व में जगदीश के...

Jaunpur News : सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता के नेतृत्व में जगदीश के पक्ष में उतरी जनसम्पर्क टीम

Jaunpur News : सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता के नेतृत्व में जगदीश के पक्ष में उतरी जनसम्पर्क टीम

केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. जेपी सिंह के नेतृत्व में जफराबाद विधानसभा के कबूलपुर बाजार सहित कई गांवों में चुनावी प्रचार किया गया। जनसंपर्क में गठबंधन के प्रत्याशी जगदीश नारायण राय को जिताने के लिए डोर-टू-डोर जाकर एक एक व्यक्ति तक पहुंचकर प्रेरित किया गया। समाजवादी पार्टी तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन की बनने वाली भावी सरकार के घोषणा पत्र को लागू करने के संकल्प को भी बताया गया।

फ्री बिजली, पढ़ाई, दवाई, किसानों के उपज का उचित मूल्य तथा डेली उपयोग की खाद्य वस्तुओं सहित गैस सिलेंडर के दामों में कटौती करने आदि वादों को जनता को समझाया गया। कर्मचारियों तथा शिक्षकों को गठबंधन के घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन योजना को अनिवार्य रूप से लागू करने की घोषणा तथा बेरोजगार युवाओं को नौकरी और इंटर पास युवाओं को लैपटाप व टेबलेट अध्ययन हेतु देने की अखिलेश यादव के वादे को भी बताया गया।

जय समाजवाद, जय सुहेलदेव, ओम प्रकाश राजभर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र में चुनावी माहौल कार्यकर्ताओं द्वारा गरमाया गया। इस दौरान मुन्ना सिंह एडवोकेट, लक्ष्मी एडवोकेट, प्रमोद यादव पहलवान, भागीदारी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, समाजवादी पार्टी के नेता अजय प्रजापति, बाबू कुरैशी, आफताब उर्फ बाबा, राजेश सिंह, दुर्गेश यादव, विनोद प्रजापति, मनीष यादव, देवकांत यादव, मुन्नू गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read