निजामपुर के प्रधान पति सतीश वर्मा की बढ़ीं मुश्किलें
पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ घर पर नोटिस किया चस्पा
प्रदीप कुमार
हरदोई। जनपद के लोनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर गांव के फरार प्रधान पति सतीश वर्मा के घर पहुंचकर पुलिस ने धारा 82 की नोटिस चस्पा की।
साथ ही पूरे गांव में डुग्गी व ढोल के साथ मुनादी कराई। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि आरोपी सतीश वर्मा के खिलाफ थाना बेहटा गोकुल में 348/21 का मुकदमा दर्ज है, जिसमें यह हाजिर नहीं हो रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश भी दी गई लेकिन वह अभी तक हाथ में नहीं आया।
वारंट के बाद फरार चल रहे मुकदमे के इस आरोपी के घर व उसके संभावित ठिकानों पर कई बार पुलिस ने दबिश दी। धारा 82 की नोटिस चस्पा होने के बाद भी अभियुक्त ने एक माह में अगर सरेंडर नहीं किया तो धारा 83 के तहत संपत्ति कुर्क करने का कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर निजामपुर गांव की प्रधान सावित्री ने बताया कि मेरे पति निर्दोष है। इस दौरान चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र गुप्ता के साथ कांस्टेबल प्रफुल्ल यादव, कांस्टेबल धीरज यादव, कांस्टेबल अश्विनी आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











