हत्या के मामले में फरार अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। थाना गम्भीरपुर में 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा की गई। पुलिस के अनुसार थाना तरवां पर पंजीकृत मु.अ.स. 114/21 धारा 304 भादवि बनाम अभियुक्त जित्तु राम निवासी महोली थाना तरवां के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था। जिसकी विवेचना उप-निरीक्षक नरेन्द्र विक्रम सिंह थाना तरवां द्वारा सम्पादित की जा रही है। अभियोग उपरोक्त मे नामजद अभियुक्त जित्तु राम उपरोक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा है।
न्यायालय द्वारा 82 सीआरपीसी निर्गत आदेश को प्राप्त करते हुए उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह की मौजूदगी में अभियुक्त जित्तु राम उपरोक्त के घर पर डुगडुगी पिटवाते हुए मुनादी करायी तथा नोटिस चस्पा करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गयी। थाना बरदह के मामले में 27 न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश (गैंगेस्टर एक्ट) कोर्ट संख्या 04, आजमगढ़ द्वारा थाना बरदह पर पंजीकृत मु0अ0सं0 231/2015 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त दिनेश चौरसिया उर्फ टेनी निवासी राजेपुर, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर, संजय मौर्या निवासी रुहट्टा थाना कोतवाली जनपद जौनपुर, जो लगभग सात वर्ष से मुकदमा लम्बित है तथा अभियोजन की ओर से किसी भी साक्षी को परिक्षित नहीं कराया गया है।
अभियुक्तों द्वारा स्वयं जुर्म स्वीकार किया गया है। अतः मामले के सम्पूर्ण तथ्यों, परिस्थितियों एवं उनके द्वारा जेल में बितायी गयी अवधि को दृष्टीगत रखते हुए प्रत्येक अभियुक्त को 6-6 वर्ष सश्रम कारावास एवं 05-05 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड अदा न करने की स्थिति में प्रत्येक को 30 दिवस की अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













