Homeबांदाखाने की बर्बादी—देश की बर्बादी को लेकर निलली जागरूकता रैली

खाने की बर्बादी—देश की बर्बादी को लेकर निलली जागरूकता रैली

खाने की बर्बादी—देश की बर्बादी को लेकर निलली जागरूकता रैली

रूपा गोयल
बांदा। स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के अंतर्गत खाने की बर्बादी देश की बर्बादी जागरूकता रैली आदर्श बजरंग इंटर कालेज बांदा के एनसीसी कैंडेटों द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बृजेश पठानिया के निर्देशानुसार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश पांडेय के दिशा निर्देशन में रैली निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जो बाबू लाल चौराहा, गुलर नाका, छावनी, पीली कोठी होते हुए विद्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य खाने की बर्बादी न करना एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। खाने की बर्बादी से होने वाले नुकसान जैसे आर्थिक क्षति के साथ पर्यावरण भी दूषित होता है। यदि हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगी तभी हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और हम खुशहाल जीवन जी पाएंगे और अपने समाज एवं देश की प्रगति में अपना योगदान दे पाएंगे।
रैली का नेतृत्व ऑफिसर मंगल प्रसाद एवं केयरटेकर राम प्रसाद ने किया। सीनियर कैडेट विश्राम सिंह, रोहित साहू, राहुल पटेल, आकाश सिंह, पीयूष सिंह, सत्यम सोनी, अनमोल सिंह, मनीराम, अंकित यादव आदि का विशेष योगदान रहा। इसमें लगभग 206 एनसीसी कैडेटने भाग लिया। रैली का मुख्य नारा खाने की बर्बादी देश की बर्बादी। सब रोगों की एक दवाई घर में रखो, साफ सफाई स्वच्छता ही सेवा है, सेवा है, सेवा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read