गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के साथ प्रतिमाएं विसर्जित
रूपा गोयल
बांदा। बबेरू कस्बे में लगभग आधा दर्जन गणेश प्रतिमाओं का भक्तों द्वारा कस्बे के घसिला तालाब पर नाम आंखों से विसर्जन किया है। बबेरू कस्बे में लगभग आधा दर्जन गणेश महोत्सव पर प्रतिमा को बैठाया गया था जिसमें मुख्य रूप से मुख्य चौराहा अद्भुत शिव मंदिर, गांधीनगर, मैन मां मढ़ी दाई मंदिर औगासी रोड, बांदा रोड, अतर्रा रोड में गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया था। इसमें आज अंतिम दिन गणेश महोत्सव पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हवन पूजन करने के बाद नगर में भ्रमण किया। उसके बाद घसीला तालाब पर पहुंचकर सभी मूर्तियों का विसर्जन किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं भक्तों द्वारा विसर्जन करने के बाद अतर्रा रोड हनुमान मंदिर पर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं विसर्जन स्थल पर राजस्व विभाग की तरफ से नगर व सदर के लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी सहित बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, कस्बा पंचायत तुषार श्रीवास्तव ने पहुंचकर मूर्ति विसर्जन स्थल का जायजा लिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










