Homeम​​थुराकेएम विश्वविद्यालय में गणेश विसर्जन पर बरसा रंग गुलाल

केएम विश्वविद्यालय में गणेश विसर्जन पर बरसा रंग गुलाल

केएम विश्वविद्यालय में गणेश विसर्जन पर बरसा रंग गुलाल

गणपति बप्पा मोरया की गूंज से गूंजा परिसर
आरके धनगर
मथुरा। केएम विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनंत चर्तुदशी की देरसायं अबीर-गुलाल की बौछारों के बीच गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के उद्घोषों के साथ आराध्य श्रीगणपतिजी को शानदार अंदाज में विदा किया। इस दौरान केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी, कुलपति डा. डीडी गुप्ता, कुलसचिव पूरन सिंह, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे, एडीशनल मेडीकल सुपरिटेडेंट डा. आरपी गुप्ता के अलावा पीजी डाक्टर्स व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विगत रहे कि 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी की सायं केएम विश्वविद्यालय में भगवान गणेशजी की प्रतिमा को विराजमान किया गया था, दस दिवसीय गणेश महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विश्वविद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने किया। कार्यक्रमों में ब्लड डोनेशन कैम्प, गरबा नाईट, गैदरिंग, महाप्रसाद आदि का आयोजन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। गणेश महोत्सव के आखिरी दिन की सायं गणेश विसर्जन कार्यक्रम में केएम विश्वविद्यालय में बैंडबाजों, नाच गानों के बीच शानदार विदाई का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंग-गुलाल और फूलों की होली का आनंद गजानंद के साथ साथ एक दूसरे के साथ भी लिया। पूरा विश्वविद्यालय परिसर अबीर गुलाल से पट गया। इस दौरान गणपति बप्पा बोरया के जयकारें गूंजते रहे। विश्वविद्यालय के स्टाफ में दीपक, प्रतीक अग्रवाल, अनिल चतुर्वेदी, राहुल, रनवीर देवेन्द्र आदि का महोत्सव में विशेष सहयोग रहा। छात्रों में आशीष पांडे, अमन पांडे, सुमित पाटिल, बालाजी, देवेन्द्र चौधरी, निकित पटेल के साथ-साथ दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read