नेहा गौतम महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। भारतीय किसान मंच के प्रदेश स्तरीय संगठन में संगठन विस्तार की दृष्टि से नए पदाधिकारी का मनोनयन किया गया। इस क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पारूल भार्गव के अनुमोदन पर महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की।
भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नेहा गौतम को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। देवेन्द्र तिवारी ने नेहा गौतम के मनोनयन के बाद कहा कि संगठन में बीते दिनों में कई नए पदाधिकारी जुड़े हैं और निश्चित रूप से इनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा व मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि नेहा गौतम अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी और समाज में युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं दलितों, पीड़ितों की आवाज को बुलंद करेंगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















