25 हजार का पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार
मुजम्मिल अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक अरविंद मौर्य द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाएं जा रहे प्रभावी नियंत्रण व अपराधों की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी व क्षेत्राधिकारी नगर अतुल चौबे के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह थाना सिरसिया मय हमराह क्षेत्र भ्रमण पर थे कि सूचना मिली कि धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित बदमाश जो 25000 का पुरस्कार घोषित अभियुक्त है, खड़ा है। इस पर गम्भीर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर संजय वर्मा उर्फ डाक्टर पुत्र राम स्वरूप वर्मा निवासी जोखवा बाजार थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती को पकड़ लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















