दिन में रेकी व रात में चोरी करने वाले गैरजनपदीय गैंग का पुलिस ने किया खुलासा
प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं अपराधी, शातिराना अंदाज से देते थे वारदात को अंजाम
अनुभव शुक्ला/राकेश कुमार
रायबरेली। जनपद की पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ फुल एक्शन मोड में है। अपराधी वारदात को अंजाम बहुत शातिराना अंदाज से देते हैं परंतु रायबरेली पुलिस अपराधियों से भी चार कदम आगे चल अपराधियों को दबोच ही ले रही है।

ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग तथा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कस्बा ऊंचाहार में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के संबंधित व बाबूगंज बाजार में ज्वैलरी की दुकान में हुई चोरी के संबंध में पंजीकृत मुकदमा के अपराधी चंद्रेश कुमार गौतम उर्फ साहब पुत्र रामसुमेर गौतम निवासी ग्राम मनार थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ तथा लोकईयापुर अस्थवा संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़, लालजी सोनकर उर्फ लल्ला पुत्र रामलखन सोनकर निवासी ग्राम लालाबाजार थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़, सोहनलाल पुत्र बिरजू निवासी ग्राम पनगो थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़, अनुपम सरोज उर्फ बिहारी पुत्र सुग्गा सरोज निवासी बिदासिन थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़ को पूर्व में पंजीकृत मुकदमा के आधार पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।
जिनके पास से शस्त्र,मोबाइल और ज्वेलरी की बरामदगी हुई जिनके आधार पर उन्हें गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा बाजारों में घूमकर दिन में पहले रेकी की जाती है तथा रात को मौका पाकर सेंध लगाकर/शटर तोड़कर चोरी कर लेते थे। उन्होंने बाबूगंज बाजार के ज्वेलरी की दुकान में कुछ नकदी व जेवर चुरा ले गए थे तथा मोबाइल की दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि चोरी के माल को आपस में बाँटकर हम सभी आपस में अपना खर्च चलाते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके पूर्व में किए गए चोरी के सामान को बेचने के लिए वह गए हुए थे लेकिन किसी कारणवश वह माल बिक नहीं सका और क्षेत्र में दोबारा चोरी करने की योजना बना रहे थे उसके पहले ही पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया। जिनके पास से 36 मोबाइल फोन (अलग अलग कंपनियों के), 6 पायल, 2 तमंचा व जिंदा कारतूस 315 बोर (अभियुक्त चंद्रेश कुमार गौतम तथा सोहनलाल के कब्जे से), 1 तमंचा व जिंदा कारतूस 315 बोर(लालजी सोनकर के कब्जे से), 2 सब्बल लोहे के, 2 पेशकश, 2 टार्च, 2 चाबी के गुच्छे बरामद हुए है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली ऊंचाहार से प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, उप निरीक्षक उमा अग्रवाल, उपनिरीक्षक अजय यादव, मुख्य आरक्षी राधेकृष्ण पांडेय, संतोष कुमार, आरक्षी सुहैल अंसारी,योगेश मिश्रा, विप्लव, चालक होमगार्ड अभय पाल मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















