महाराज कॉलेज में हुई एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद के महाराज सिंह इंटर कालेज में एनसीसी सीनियर वर्ग की भर्ती 51 यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के करनाल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल, पीआई स्टाफ सूबेदार सुखविंदर सिंह, सीएचएम योगेंद्र सिंह व हवलदार मनोज राणा की देख—रेख में संपन्न हुई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट देव शरण सभी शिक्षकों उपस्थित रहे। सभी ने भर्ती के दौरान अनुशासन व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया। यह जानकारी अंग्रेजी प्रवक्ता आनन्द मोहन प्रधान ने दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











