Homeबहराइचडीएम से पंचायत सहायकों ने की आईडी की मांग

डीएम से पंचायत सहायकों ने की आईडी की मांग

डीएम से पंचायत सहायकों ने की आईडी की मांग

अब्दुल शाहिद।
बहराइच। पंचायत सहायक संघ विकास खंड कैसरगंज के अध्यक्ष शिवनाथ शिखर ने सभी पंचायत सहायकों की ओर से जिलाधिकारी मोनिका रानी से मिलकर ग्राम सचिवालय में आधार पंजीकरण व संशोधन केंद्र खोलने की मांग की है। शिवनाथ शिखर ने बताया कि बहराइच के सभी पंचायत सहायकों को जन सेवा केंद्र (सीएससी) आईडी मिल गई है जिसके अंतर्गत वे आय जाति निवास जैसे जरूरी कागजात बनाने व पेंशन आवेदन करने का काम कर रहे हैं। गांव में जनसेवा केंद्र खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है परंतु लोगों को अपने आधार में मोबाइल नंबर लगवाने, संशोधन करवाने या नया आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर या बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते हैं जिसके अंतर्गत उन्हें भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि आधार संशोधन या नये आधार बनाने की आईडी पंचायत सहायकों को मिल जाएगी तो ग्रामीणों को बैंक और डाकघर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। न ही अनावश्यक धन खर्च होगा। इससे समय की बचत होगी और आसानी से ग्रामीणों को आधार से संबंधित सुविधा गांव में ही मिल जाएगी। जिलाधिकारी ने आधार कार्ड की आईडी दिलवाने के लिए आश्वासन दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read