Homeहरदोईसवायजपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सवायजपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सवायजपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वावधान में ग्राम भरखनी में 8 सितंबर को उपभोक्ता फोरम उपभोक्ताओं के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन प्रधान पति भोले की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पीएलबी रंधीर ने कहा कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता आंदोलन के महत्व और प्रत्येक उपभोक्ता को उसके अधिकारों की पूर्ण जानकारी मुहैया कराना है और सभी उपभोक्ताओं को जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने की आवश्यकता है। विवाद के समाधान की वैकल्पिक व्यवस्था प्रणाली हैं।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सामान खरीदने पर रसीद जरूर लेना चाहिए। इससे ग्राहकों को भी फायदा होगा और सरकार को राजस्व भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि आप सामान खरीदने पर रसीद नहीं लेते हैं तो आप उस दुकानदार पर कोई शिकायत दर्ज नहीं करा सकते हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत के लिए उपभोक्ता फोरम है जहां आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 24 दिसंबर को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 लागू हुआ था। इस अधिनियम का उद्देश्य खराब, त्रुटिपूर्ण सेवाओं और अनुचित व्यापार जैसे विभिन्न प्रकार के शोषण से उपभोक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करना है। भारत सरकार ने 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस घोषित किया। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति ने उसी दिन ऐतिहासिक उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के अधिनियम को स्वीकारा था। इसके अलावा 15 मार्च को प्रत्येक वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय ग्राहक आंदोलन के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। भारत में यह दिवस पहली बार वर्ष 2000 में मनाया गया था तथा 9 सितंबर 2023 को होने वाली लोक अदालत के विषय पर पूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानपति व ग्राम वासी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read