Homeरायबरेलीएसजेएस पब्लिक स्कूल कटघर में हर्षोल्लास के साथ मना राष्ट्रीय पर्व

एसजेएस पब्लिक स्कूल कटघर में हर्षोल्लास के साथ मना राष्ट्रीय पर्व

एसजेएस पब्लिक स्कूल कटघर में हर्षोल्लास के साथ मना राष्ट्रीय पर्व

डलमऊ शाखा की प्रधानाचार्य ने कहा— बलिदानों की वज़ह से मना रहे 74वां गणतंत्र दिवस
पंकज मिश्रा
डलमऊ, रायबरेली। स्थानीय तहसील में संचालित एसजेएस पब्लिक स्कूल कटघर मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय की संयुक्त प्रबंधिका प्रियंका सिंह ने झंडा फहराकर बच्चों को बताया कि हम लोग 74वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। वहीं बसंत पंचमी के पर्व को लेकर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने आयोजित किया। सर्वप्रथम बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने विद्यालय प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दिया। साथ ही बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अतिथियों व अभिभावकों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक अभिषेक सिंह, उमेश त्रिवेदी, राहुल, वीएन दीक्षित, जया बाजपेई, शशि गुप्ता, स्नेहा चौहान, काव्या बाजपेई, पारुल मौर्य, रितु सिंह, सरिता सिंह, वैशाली सिंह, शिवानी सिंह, गीता शुक्ला, ज्योति तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read