राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शैक्षिक संगोष्ठी का किया आयोजन
कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश व महिला महामंत्री कुमुद सिंह हुईं सम्मानित
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले राष्ट्र के हित में शिक्षा शिक्षा के हित में शिक्षक के हित मेरे समाज विषयक संगोष्ठी का आयोजन वाराणसी पब्लिक स्कूल में हुआ। अध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज दीनदयाल उपाध्याय नगर के प्राचार्य प्रो० डा० उदयन मिश्र, मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी विभाग के बौद्धिक प्रमुख दिनेश पाठक, विशिष्ट अतिथि मलिकपुरा पीजी कालेज गाजीपुर के प्राचार्य प्रो० डा० दिवाकर सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन महासंघ के जिलाध्यक्ष शशांक पाण्डेय एवं जिला महामंत्री आनंद सिंह ने किया।धन्यवाद ज्ञापन महिला विंग की जिलाध्यक्ष डा० रमा रुखैयार ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष छवि अग्रवाल शामिल हुईं। उनको महासंघ के महिला विंग की कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार भी हुआ जिसमें कमलेश यादव तथा धीरेंद्र सिंह को जिला मंत्री बनाया गया। चंद्र मोहन यादव को जिला संयुक्त मंत्री बनाया गया। साथ ही शिक्षकों के बीच में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश तथा महिला विंग की महामंत्री कुमुद सिंह को सम्मानित किया गया। उनका सम्मान लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज दीनदयाल उपाध्याय नगर के प्राचार्य प्रो. डॉ. उदयन मिश्र तथा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी विभाग के बौद्धिक प्रमुख दिनेश पाठक ने किया। इस अवसर पर ज्योति प्रकाश, संजीव त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पाल, संजय गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, राजन सिंह, प्रभात भृँगवंश, संतोष पाण्डेय, दिनेश चंद, अनिल तिवारी, अरविंद द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, प्रशान्त मोहन गिरी, संजय पाठक, पवन सिंह, संजय पान्डेय, आनन्द सिंह, अमिताभ राय, मनीष दुबे, छवि अग्रवाल, आशा पाठक, आरती गुप्ता, गीता गुप्ता, अनुराधा भार्गव, दीपिका सिंह, रितु ओबेराय, सुनीता चतुर्वेदी, शालिनी जायसवाल, आशुतोष पाण्डेय, निशि सिंह, नीतू वर्मा, प्रीति सिंह, अजय कुमार, धीरेन्द्र सिंह, कमलेश यादव, चंद्रमोहन यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










