नल पर बर्तन धो रही महिला के ऊपर डाल गिरने से हुई मौत
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के कटार सोयम में अचानक पीपल की सुखी डाल गिरने से एक महिला की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। मृतक किरन पत्नी हरिश्चंद अपने नल पर बर्तन धो रही थी। उसी दौरान अचानक पीपल की डाल गिरने से बिजली के खंभे के साथ किरन का मकान भी क्षतिग्रस्त के साथ ही भैंस का पैर फैक्चर हो गया। मृतक के परिवार में अंकिता और गुड़िया को भी चोट लगी है। इस घटना की जानकारी पुलिक को दी गई। मृतक को घर वाले मलौली सरकारी अस्पताल ले गए जहा डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों से जानकारी हुई कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार में चार बच्चियां हैं। हर्षिता 8, अंशिका 6, गुड़िया 5 एवं अंकिता है। गरीब परिवार को हरिश्चंद भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार को पालता है और बच्चियों को पढ़ाता था। पत्नी की अचानक मौत हो जाने से मृतक के पति सदमे है। परिवार का रो—रो कर बुरा हाल है।














