मेरी उड़ान
चेहरे पर थकान है,
फिर भी भरनी ऊंची उड़ान है।
है कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ,
फिर भी नही बुझता विजय का ओज।
झुंझलाती कभी-कभी बस,
अपेक्षाओं पर खरी न उतर पाने से।
फिर खुद को समझाती फुसलाती,
उलझ जाती दूसरे कामो से।
वो दौड़ती, भागती, हर पल,
हर कदम, हर रोज, न जाने किस ओर।
बस भरनी जो उसे ऊंची उड़ान है,
सब निभाते हुए, मुस्कुराते हुए..
पूजा मालवीया
अध्यापिका
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेहाड़ी
जलालपुर, जौनपुर।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













