HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ तबरेज़ आलम ने स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की मार्गदर्शिका पुस्तक देकर किया।

स्वयंसेवक अब्दुर्रहमान, राजू कुमार, मोहित कुमार, स्वयंसेविका अंशिका बरनवाल, सानिया, शाहीन बानो, रोशनी बरनवाल आदि को पुस्तक दिया गया। स्वयंसेवकों ने अतिथियों को बैच लगाकर अभिनंदन किया। तत्पश्चात सप्त दिवसीय शिविर का औपचारिक शुरुआत हुई जिसके बाद स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने लक्ष्य गीत गाकर राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल्यों को सारगर्भित किया।

प्राचार्य डॉ तबरेज़ आलम ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को अगर आत्मसात कर लिया जाए तो हम अपने साथ सम्पूर्ण समाज का विकास कर सकते हैं और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बन सकते हैं। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित दया गुप्ता ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य विषय के बारे में बताया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनामिका पांडेय, डॉ धर्मेंद्र कुमार, ओम प्रकाश चौरसिया एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी सूर्य प्रकाश यादव ने शिविर को सम्बोधित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के शिक्षक डाॅ निजामुद्दीन, गीता देवी, सुनीता यादव, डॉ संजय यादव, रियाज़ अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read