HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : होली मिलन समारोह के माध्यम से लायन्स क्लब मेन...

JAUNPUR NEWS : होली मिलन समारोह के माध्यम से लायन्स क्लब मेन ने दिया संदेश

JAUNPUR NEWS : होली मिलन समारोह के माध्यम से लायन्स क्लब मेन ने दिया संदेश

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने होली मिलन समारोह मछरहट्टा में स्थित पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन के लान में हुआ जहां शामे ग़ज़ल गीत संगीत कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम में गायिका शैली गगन ने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया तथा मंच से उतरकर दर्शक दीर्घा में लोगों के बीच होली गीत गाते हुए अन्य लोगों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया जो कार्यक्रम में जान डालने का काम किया।

वहीं गायक पंकज सिन्हा की मखमली आवाज ने कई गीत व ग़ज़ल गाया जिसे सुनकर लोग मंत्र—मुग्ध हो गये। इसके पहले संस्थाध्यक्ष संदीप गुप्ता व संगीता गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद कोषाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, सचिव राजीव श्रीवास्तव, संयोजक माया टंडन, शत्रुधन मौर्य, रामकुमार साहू, सोमेश्वर केसरवानी, आरपी सिंह, राजेशराज गुप्ता व ज़ीहशम मुफ्ती ने अतिथियों को तिलक लगाकर सम्मान किया।

इस दौरान पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने विचार व्यक्त किया तो एरिया लीडर डा. क्षितिज शर्मा, डा. मदन मोहन वर्मा, नरेश सेठ, अमित पाण्डेय व अनिल गुप्ता ने गीत गाकर सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर डा. वीएस उपाध्याय, डा अजीत कपूर, डा एनके सिंहा, अरुण त्रिपाठी, शकील अहमद, अशोक मौर्य, संजय श्रीवास्तव, राधेरमण जायसवाल, हर्षित रंजन, शिवानन्द अग्रहरि, संजय सिंघानिया, शैल मौर्य, मधु चतुर्वेदी, पूजा त्रिपाठी, ज्योति कपूर, ममता उपाध्याय, शर्मिला सिन्हा, उर्मिला सिंह, मिदहत फात्मा, हेमा श्रीवास्तव, उर्मिला साहू, कविता वर्मा, प्रीति गुप्ता, परमजीत सिंह, राकेश जायसवाल, लखन श्रीवास्तव, नीरज शाह, राजन बैंकर, संजीव मौर्य, विशाल साहू, कल्पना सिंघानिया, रविन्द्र कालरा, सुधा रानी, ज्योति शाह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read