HomeTrendingनगर आयुक्त ने सुनीं जनशिकायतें, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश

नगर आयुक्त ने सुनीं जनशिकायतें, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश

  • नगर आयुक्त ने सुनीं जनशिकायतें, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्रीजी की पहल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले संभव (संतुष्टि एवं समृद्धि) कार्यक्रम के तहत से नगर निगम के विभिन्न कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन हुआ। नगर आयुक्त ओजस्वी राज की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। वहीं वृंदावन जोन में सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक द्वारा जनसुनवाई की गई तथा सिटी जोन (जनरल गंज कार्यालय) में अवर अभियंता अजय कुमार द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान नगर निगम के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिये।
भूतेश्वर जोन में 12 कुल शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें अतिक्रमण 4, जलकल 4, विद्युत (लाइट) 2, सफाई 2 रहीं। वहीं 1 लाइट और 1 सफाई से संबंधित तत्काल निस्तारित कर दी गईं। वृंदावन जोन में कुल प्राप्त शिकायतें 04 प्राप्त हुई जिसमें निर्माण एक, अतिक्रमण एक, नजूल एक, जलकल एक है। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह, महाप्रबंधक जलकल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल, पशु कल्याण अधिकारी संतोष पाल, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल आर.के. सिंह, अवर अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) शैलेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read