HomeTrendingमुख्यमंत्री कार्यक्रम का मथुरा पुलिस लाइन में हुआ सजीव प्रसारण

मुख्यमंत्री कार्यक्रम का मथुरा पुलिस लाइन में हुआ सजीव प्रसारण

  • मुख्यमंत्री कार्यक्रम का मथुरा पुलिस लाइन में हुआ सजीव प्रसारण

तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में नाथ नगरी बरेली में आयोजित प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह, मानदेय वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पुलिस लाइन में देखा और सुना गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद मथुरा के 470 ग्राम प्रहरियों के योगदान को रेखांकित किया गया।
इस दौरान गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, एस.पी. सिटी राजीव सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत सुचारी सहित जनपद के समस्त ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे। केबिनेट मंत्री ने विचार रखते समस्त ग्राम प्रहरियों को बधाई देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस को आवश्यक सूचनाएं देने और अपराध नियंत्रण में उनके सहयोग की भरपूर सराहना किया। साथ ही कहा कि ग्राम प्रहरी, पुलिस और ग्रामीण जनता के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में गांवों का विकास और सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 की वृद्धि की गई है जिससे अब उन्हें 3,500 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। साथ ही उन्हें 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ भी मिलेगा जिससे उनके स्वास्थ्य और सामाजिक-प्रशासनिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को गांव के सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनकी निष्पक्षता और ईमानदारी की सराहना किया। अंत में उपस्थित ग्राम प्रहरियों ने मानदेय वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

 

 

 

Must Read