नानपारा में सादगी व अकीदत के साथ मना मोहर्रम

नानपारा में सादगी व अकीदत के साथ मना मोहर्रम

अब्दुल शाहिद
बहराइच। नानपारा नगर में मोहर्रम के दसवीं का जुलूस गंगा जमुना की तहजीब पर नगरवासियों ने हिंदू मुस्लिम भाईचारे की एकता के साथ नानपारा नगर में मोहर्रम मनाया जाता है¡ सावन का महीना चल रहा है किंतु कांवरिया को भी जल लेने के लिए जाना पड़ता है¡ फिर भी मोहर्रम की दसवीं का जुलूस देखते हुए और भाईचारे का प्रतीक देते हुए हिंदू समुदाय के लोगों ने भी अपने कांवरिया जुलूस को रोक दियाए जिससे पता चल रहा है कि नानपारा नगर के लोगों में इंसानियत जिंदा है¡ मोहर्रम कमेटी के मंच पर महाराज जी ने भी भाईचारे के संदर्भ में कुछ पंक्तियां कहीं ना हिंदू बुरा ना मुस्लिम बुरा जो सबकी भावनाओं को समझ सके वह इंसान होना चाहिए।
मोहर्रम की दसवीं मुस्लिम समुदाय के लोग मोहम्मद साहब के नवासे अली हुसैन, अली असगर, कर्बला के मैदान में भूखे प्यासे शहीद हुए कि यादों को तरोताजा रखने के लिए और अली हुसैन अली असगर के नक्शे कदम पर चलने के लिए मनाया जाता।नानपारा नगर में मोहर्रम दसवीं का जुलूस में आए हुए बंजारन टाडा, राजा पुरवा, मलंग पुरवा, भटेहटा 5 नंबर टेबुल, हकीम पुरवा, जुबली गंज, गुलाल पुरवा, कमचियारा नानपारा के सभी मोहल्लो आदि से सभी लोग अपने आलम, छड़ व ताजियां इमामगंज तिराहे पर इकट्ठा होकर के कर्बला की ओर या अली मौला अली या हुसैन या हुसैन के नारे के साथ अपनी ताजियों को बहुत शांतिपूर्ण ढंग से कर्बला को ले जाते हैं।
मोहर्रम की दसवीं के जुलूस में कमेटी व प्रशासन के लोगों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा जैसे नानपारा चेयरमैन अब्दुल वहीद, पूर्व चेयरमैन अब्दुल मोहिद उर्फ राजू, पूर्व चेयरमैन नसीबुंनिशा, कांग्रेस पार्टी के नेता शफीक कुरैशी, अखलाक, भोला कुरैशी, खैरून निशा, अखलाक कुरेशी, ताजियां कमेटी के अध्यक्ष नदीम कुरैशी, पिंटू भाई, मुन्ना मारिया, युवा नेता सादिक हुसैन, मानव अधिकार टीम के कैलाश सोनी, तनवीर नेता, शईद अहमद, अजय, मोहम्मद कासिम, पत्रकार बंधु नानपारा कोतवाली निरीक्षक हेमंत गौड़, कस्बा चौकी प्रभारी रविंद्र प्रसाद, राजा बाजार चौकी प्रभारी मय पुलिस दलबल के साथ मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला