JAUNPUR NEWS : शुरुआती स्टेज में पता चल जाये तो कैंसर का इलाज सम्भव: डा. अर्चित

JAUNPUR NEWS : शुरुआती स्टेज में पता चल जाये तो कैंसर का इलाज सम्भव: डा. अर्चित

नि:शुल्क कैंसर जांच व जागरुकता शिविर में लोग हुए लाभान्वित
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा नि:शुल्क कैंसर जांच, परामर्श व जागरुकता शिविर नगर के रासमण्डल में लगाया गया। जिसमें लगभग 46 मरीजों की जांच व कुछ की एंडोस्कोपी जांच की गई। हेड एण्ड नेक कैंसर सर्जन/ऑन्कोलाजी (मुंह, नाक, गला, घेघा थायराइड कैंसर रोग विशेषज्ञ) डा. अर्चित कपूर ने मरीज़ों की जांच किया। डा. अर्चित कपूर ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में मुंह के कैंसर के मरीजों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। लोगों द्वारा की जा रही लापरवाही भी मामलों में बढ़ोत्तरी की एक बड़ी वजह है। अधिकांश लोग गुटखा, दोहरा, तम्बाकू, खैनी, बीड़ी, सिगरेट, सिगार, हुक्का आदि माध्यमों से तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। जिस तेज़ी से टोबैको का सेवन बढ़ा हैं, उसी तेजी से उसके दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में होने वाली मौतों में हाइपर टेंशन के बाद तम्बाकू दूसरा बड़ा कारण है। विश्व में हर 10 व्यक्ति में से एक की मौत तंबाकू के सेवन से हो रही है। डा. कपूर ने कहा कि यदि शुरुआती स्टेज में पता चल जाये तो कैंसर का इलाज सम्भव है। इसलिए हेड एण्ड नेक कैंसर होने के लक्षण दिखाई दे तो लापरवाही ना करें, तुरन्त चिकित्सक की सलाह लें। संस्थाध्यक्ष डा. संदीप मौर्य ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जौनपुर में जिस तेजी से कैंसर मरीज बढ़ रहे हैं ये चिंता की बात है। कुछ सावधानी बरत कर हम अपना जीवन बचा सकते हैं। बढ़ते मरीजों को देखते हुए ही लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा ग़रीब मरीजों के लिये हर माह के अन्तिम रविवार को समय प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक इस स्थान पर नि:शुल्क मरीजों की जांच व परामर्श दिया जाता है। इस अवसर पर डा. अजीत कपूर, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सचिव ज़ीहशम मुफ्ती, कोषाध्यक्ष डा. संजीव मौर्य, डा. मदन मोहन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला