जैती गांव में आंधी—बारिश में कच्ची दीवार गिरी, कार्तिक की हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। स्थानीय तहसील के जैती गांव में रविवार दोपहर तेज आंधी और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ कच्ची दीवार गिरने से 7 वर्षीय बालक कार्तिक की मौत हो गई दीवार गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन और ग्रामीण तुरंत कार्तिक को मोहम्मदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्तिक प्राथमिक विद्यालय जैती में कक्षा एक का छात्र था। उसकी मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। मृतक के पिता मलिक चंद्र और माता अंजू देवी गहरे सदमे में हैं। कार्तिक अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और एक कच्चे मकान में रहता है। घटना की जानकारी मिलने पर हल्का लेखपाल श्याम सिंह मौके पर पहुंचे जिन्होंने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से बालक की मृत्यु हुई है। मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

