रायबरेली में जेबीबी केपीएल सीजन—3 का हुआ आगाज

  • रायबरेली में जेबीबी केपीएल सीजन—3 का हुआ आगाज

  • डा. अमिताभ ने फीता काटकर एवं बल्ला थामकर किया शुभारम्भ

तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
रायबरेली। जनपद के कुन्दनगंज में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह उस समय चरम पर पहुंच गया जब वहां के प्रतिष्ठित सुभाष चंद्र बोस स्कूल परिसर में जे.बी.बी. केपीएल सीजन 3 (JBB KPL Season 3) के तीन दिवसीय-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय के छोटे भाई डॉ. अमिताभ पांडेय ने किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर डॉ. अमिताभ पांडेय का खेल प्रेमियों, आयोजकों और उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डॉ. पांडेय ने दीप प्रज्वलित करते हुये वैदिक मंत्रोचार के बीच फीता काटकर आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसके बाद वह खुद पिच पर उतरे और हाथ में बल्ला थामकर पहली गेंद खेली जिसे देख पूरा मैदान दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन से गूंज उठा। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना और पूरी ईमानदारी के साथ खेलने का आह्वान किया।
आयोजक मण्डल सहित गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्थानीय खेल प्रतिभाओं और आयोजकों का बड़ा योगदान है। उद्घाटन पर ऋषि दीक्षित (आयोजक), गौरव दीक्षित (व्यवस्थापक), आशीष द्विवेदी, संतोष सिंह, मनोज मिश्रा, दंनी महराज सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत और गणमान्य नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे। देर रात तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय युवाओं और दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA