कट्टा लेकर टहल रहा युवक पकड़ाया
जयशंकर दूबे एडवोकेट
कुड़वार, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने अभियुक्त दिलशाद अहमद उर्फ बाबू पुत्र इस्तेखार अहमद निवासी ग्राम भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर को मय नाजायज तमंचा मय कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक जीएस पाल ने बताया कि इस संबन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 3/25A Act पंजीकृत किया गया। दरोगा चन्द्र कुमार शुक्ला, का0 अभिषेक प्रताप सिंह, का0 जय प्रकाश द्वरा रूपापुर मोड़ के निकट गिरफ्तारी हुई। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










