सांसद आदित्य ने आवास पर की जनसुनवाई

  • सांसद आदित्य ने आवास पर की जनसुनवाई

  • विभिन्न हिस्सों से आये नागरिकों एवं सपाजनों से की मुलाकात

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने अपने डीएम रोड, सिविल लाइंस स्थित आवास पर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस प्रशासन, पेंशन, आवास, शिक्षा सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों को माननीय सांसद जी के समक्ष रखा।
सांसद श्री यादव ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की तथा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सपाजनों से भी मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्रीय समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगर क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को सांसद जी के समक्ष रखा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA