HomeTrendingआरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक

आरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक

  • आरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 प्रवेश परीक्षा के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा 8, 9 व 10 जून को जनपद में बनाए गए 15 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों में होगी। कुल 33984 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के लिए कहा। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से कराया जाए तथा पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। लिखित प्रवेश परीक्षा 8, 9 व 10 जून को जनपद में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पालियों में कराई जाएगी, प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से सायं 5ः00 तक होगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थित ली जाएगी। परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल ,टॉर्च, कैलकुलेटर, तंबाकू उत्पाद आदि ले जाना पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्येक पाली में सभी केंद्रों पर मिलाकर कुल 5664 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीन दिनों में अलग-अलग दो पालियों में आयोजित कराई जा रही परीक्षा में कुल 33984 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक, मजिस्ट्रेट, अन्य पुलिस सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read