HomeTrendingशराब पीने से मना करने पर मोमोज दुकानदार से हुई मारपीट

शराब पीने से मना करने पर मोमोज दुकानदार से हुई मारपीट

  • शराब पीने से मना करने पर मोमोज दुकानदार से हुई मारपीट

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
कुरारा, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे के मनकी स्टैंड पर शराब पीने से मना करने को लेकर मोमोज-फिंगर दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने हमला कर घायल करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुसौली पुरवा गांव निवासी सौरभ पुत्र रामसेवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह कुरारा कस्बे के मनकी स्टैंड पर कालपी-हमीरपुर हाईवे किनारे मोमोज और फिंगर की ठिलिया लगाता है। आरोप है कि शाम कुछ युवक दुकान के पास शराब पी रहे थे। दुकानदार ने उन्हें शराब पीने से मना किया जिस पर युवक नाराज होकर वहां से चले गये। पीड़ित के अनुसार सुबह करीब नौ बजे आधा दर्जन युवक एक साथ पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। हमले में दुकानदार के सिर में चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। आरोप है कि मारपीट के बाद युवक धमकी देकर मौके से चले गये। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

 

 

 

 

Must Read