HomeTrendingश्री गुरूग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में निकली भव्य शोभायात्रा

श्री गुरूग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में निकली भव्य शोभायात्रा

  • श्री गुरूग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में निकली भव्य शोभायात्रा

  • श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के निमित्त निकली भव्य शोभायात्रा

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। “अव्वल आल्हा नूर उपाया, कुदरत के सब बंदे”उपदेश देने वाले सिख धर्म के संस्थापक सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के निमित्त भव्य नगर कीर्तन निकली। आकर्षक का केंद्र युद्ध कौशल दिखाते अमृतसर से गोल्डी सिंह का खालसा गतका अखाड़ा ग्रुप और शोभायात्रा में सिखी पोशाक पहने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
मनदीप सिंह वालिया ने बताया कि सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन पर्व के निमित्त यह शोभायात्रा श्री गुरुग्रंथ साहब जी की अगवानी में पांच प्यारों के साथ पीपल चौराहा से घंटाघर, छावनी, दरगाह रोड, डायमंड टॉकीज, अग्रसेन चौक, चित्रगुप्त तिराहा, गुरुनानक चौक, छोटी बाजार, घंटाघर होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पीपल चौराहा पहुंची जिसमें गौरा, धनौली, डीहवा, मटेरा, सिखनपुरवा, हीरासिंहपुरवा, फखरपुर, पयागपुर की संगत भी शामिल हुई। छोटे-छोटे बच्चों ने केसरिया दस्तार सजा के वाहेगुरु जी के जयकारे लगाये।
सिखों की प्रतिष्ठानों पर शोभायात्रा के लिए प्रसाद की व्यवस्था नगर पालिका चेयरमैन सुधा देवी, अनिल केडिया, मर्यादा पुरुषोत्तम रामलीला कमेटी द्वारा अध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल, अंशुमान, राधेश्याम त्रिपाठी, दीपक सोनी दाऊ, मनोज मिर्ची, कमल शेखर, राहुल राय, राजू, आयुष जसवाल, सुमित खन्ना, सिद्धार्थ सिंह, श्री महाकाल सेवक मंडल प्रेम गुप्ता, अनुभव, रिंकू, पिंकू सोनी, सुरेश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने छावनी चौराहे, गुरुद्वारा गुरबाणी केंद्र सुंदर नगर जसबीर सिंह, जगतार सिंह, सुरेंद्र सिंह, रोटरी क्लब के रामेश्वर रस्तोगी, मारवाड़ी युवा मंच प्रदीप केडिया एसएम, पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान सहित सिंधी समाज के अलावा अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा जगह जगह पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की सवारी के आगे श्रद्धालु सड़क की सफाई करते रहे। शोभायात्रा के समापन के बाद हेडग्रंथी ज्ञानी विक्रम सिंह जी ने सरबत के भले की अरदास की और गुरु का अटूट लंगर चला।
इस अवसर पर मंजीत सिंह शम्पी, भूपेंद्र सिंह वालिया, पंजाब के पुलिस महानिदेशक गुलनीत सिंह खुराना, परमजीत सिंह, जगजीत सिंह, देवेंद्र सिंह बेदी, परविंदर सिंह सम्मी, आत्मजीत सिंह, अर्शदीप सिंह, डॉ गुरप्रीत सिंह, डा. बलमीत कौर, लवी सिंह, तरनजीत सिंह, हरजीत सिंह, उदल सिंह, जितेंद्र सिंह, कुलबीर सिंह, बाबा अजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र कौर, बलजीत कौर, सुरजीत सिंह, संतोष सिंह तोषी, रामसिंह, जीत सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरबख्श कौर, गुरजीत कौर, रामेंद्र कौर, हरजीत कौर, चरनजीत कौर, हरजीत कौर समेत हजारों श्रद्धालु उपस्थित हुये।

 

 

 

 

Must Read