एमएलसी चुनाव: जिले में जानिए कौन कौन सी दुकानें रहेगी बंद
आजमगढ़ (पीएमए)। जिले में एमएलसी चुनाव को ध्यान में रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिले में सात अप्रैल की शाम चार बजे तक मतदान दिवस नौ अप्रैल को मतदान समाप्त होने तक जिले में देशी, अंग्रेजी, बीयर, माडलशाप, बार, थोक अनुज्ञापन, भांग, ताड़ी व आबकारी की समस्त दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी।

यह जानकारी बुधवार को एडीएम प्रशासन/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने दी। उन्होने बताया कि 12 अप्रैल को एमएलसी चुनाव का मतगणना होगी। इस दिन भी सभी नशे की दुकानें बंद रहेंगी। इसका किसी भी अनुज्ञापियों से कोई क्षतिपूर्ति देय नहीं होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















