विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस फेमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा जांच शिविर आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में पुलिस लाइन के आस-पास ग्रमीण क्षेत्र की महिलाओं तथा पुलिस लाइन में आवासित पुलिस परिवार की महिलाओं की निःशुल्क जांच की गयी एवं रोगों से बचाव के लिए जागरुक किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय से आये डा. बीएस द्विवेदी, डॉ सुकीर्ती, महेश सिंह (चीफ फार्मासिस्ट), आशीष कुमार (लैब टैक्नीशियन) द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यक सुझाव व दवा भी दी गयी। इस दौरान उपनिरीक्षक एपी अब्दुल कदीर, रामदीन सहित सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















