HomeGorakhpurतंत्र-मंत्र बनी मासूमों की जान की दुश्मन: जिले में हो चुकी है...

तंत्र-मंत्र बनी मासूमों की जान की दुश्मन: जिले में हो चुकी है पांच बच्चों की हत्या, पढ़िए पूरी खबर…

तंत्र-मंत्र बनी मासूमों की जान की दुश्मन: जिले में हो चुकी है पांच बच्चों की हत्या, पढ़िए पूरी खबर…

गोरखपुर। तंत्र-मंत्र और फिरौती जिले के मासूमों की जान का दुश्मन बन गई है। बीते कुछ वर्षों में यहां के करीब पांच बच्चे छोटी सी उम्र में ही बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिए गए। बांसगांव के बहोरवा गांव में बुधवार को हुए सात वर्ष के मासूम लक्ष्य के मर्डर की भी जांच अब तंत्र-मंत्र के एंगल पर शुरू हो चुकी है। दरअसल, जिस तरीके से उसके हाथ बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था उससे तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या से पुलिस इंकार नहीं कर रही है। वहीं, हत्या में किसी अपने के भी हाथ होने की पुलिस आशंका जाहिर कर रही है। उधर, परिजनों ने किसी से दुश्मनी और फिरौती मांगे जाने की बात से इंकार किया है।

इसके बाद घूम फिर कर पूरी जांच तंत्र-मंत्र में हत्या की ओर पहुंच गई है। वहीं, आस-पास के लोगों ने लक्ष्य के पिता रूद्र राजभर का उनके पट्टीदारों से कुछ विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस उस एंगल पर भी जांच कर रही है कि विवाद किस स्तर का है? क्या उस विवाद में हत्या जैसी वारदात की जा सकती है या नहीं।

कब-कब तंत्र मंत्र के चक्कर में गई मासूमों की जान

18 अगस्त 2021 को पिपराइच के मटिहनिया गांव का पांच वर्षीय मासूम गजेंद्र निषाद अचानक लापता हो गया था। जिस समय वह गायब हुआ था, उस समय वह परिजनों के साथ छत पर सो रहा था। 19 अगस्त सुबह घर के पास ही उसका शव मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और दोनों हाथ कपड़े से बांधे गए थे। पुलिस ने तांत्रिक संतोष निषाद को गिरफ्तार कर हत्या का पर्दाफाश किया था।
छह जुलाई 2021 को बांसगांव के विशुनपुर में ब्रम्हानंद विश्वकर्मा के बेटे सात वर्षीय आलोक की अपहरण कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका भी शव झाड़ी में मिला था। पुलिस ने हत्यारोपी लवेश को पकड़ा था। वह बच्चे के घर के पड़ोस में दुकान चलाता था। बच्चा उसे शराबी कहकर बुलाता था। लॉकडाउन में दुकान बंद हो गई थी, लिहाजा वह दुकान चलाने के लिए तंत्र-मंत्र कर रहा था।
24 मार्च 2021 को बेलीपार के भीटी गांव में डेढ़ वर्ष के अनिकेत का शव घर के ही पानी की टंकी में मिला था। इसके बाद पुलिस ने जांच कर उसकी मां को गिरफ्तार किया। उसने बच्चे की शैतानियों से परेशान होकर तंत्र-मंत्र के चक्कर में उसकी हत्या कर दी थी।
26 जुलाई 2020 को पिपराइच के मिश्रौलिया गांव निवासी महाजन गुप्ता का 14 वर्षीय बेटा बलराम ​गुप्ता का अपहरण किया गया। ​10 लाख फिरौती मांगी गई बाद में पकड़े जाने के डर से उसके शव को बोरे में भरकर उसके घर के पास ही फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्याकांड में 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया। मामले के तीन आरोपितों पर रासुका भी लगाई जा चुकी है।
सात अक्टूबर 2018 को सिकरीगंज के बारी गांव के जयप्रकाश के बेटे सातवीं के छात्र 12 वर्षीय आदर्श का अपहरण कर हत्या की गई थी। उसके शव को धान के खेत में फेंका गया था। पुलिस ने अपहरण और हत्या के आरोप में मुकेश और गौतम को गिरफ्तार किया था। फिरौती और तंत्र-मंत्र के चक्कर में दोनों ने मासूम की हत्या की थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read