मिशन समाजसेवा हर छोटे-बड़े अवसर पर असहायों के साथः ज्योति प्रकाश
963123
मिशन समाजसेवा हर छोटे-बड़े अवसर पर असहायों के साथः ज्योति प्रकाश
वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग माताओं-बहनों के साथ मनाया गया तीज का त्योहार जितेन्द्र सिंह चौधरी वाराणसी। मिशन समाज सेवा के पदाधिकारियों ने हर बार की तरह इस बार भी हरतालिका तीज पर आशापुर स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां पर अपना जीवन व्यतीत कर रहे वृद्धों को साड़ी, फल व मिठाई का वितरण किया। बुजुर्ग माताओं-बहनों ने पदाधिकारियों को खूब दिया आशीर्वाद। अपनों के बीच पाकर बुजुर्ग माताओं के चेहरों पर झलकी खुशियां। सामाजिक कार्यो में सदैव तत्पर रहने वाली संस्था मिशन समाजसेवा सदैव ही गरीबों असहायो के लिए कुछ ना कुछ मदद प्रदान करने का प्रयास करती रहती है।
इस दौरान राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश ने बताया कि मिशन समाज सेवा के स्वयंसेवी प्रत्येक वर्ष लगभग हर त्योहार गरीबों व असहायों के बीच पहुंच कर उनके साथ मनाते हैं। इस बार वृद्धो को फल, मिठाइयां तथा साड़ियां वितरित की गईं। समय-समय पर संस्था गरीबों की सहायता हेतु कंबल, दवाइयां, बुजुर्गों को चश्मा, वस्त्र आदि वितरित करती है। साथ ही संस्था द्वारा गरीबों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगाकर निःशुल्क मेडिकल जांच करायी जाती है। वृद्धाश्रम मे समय-समय पर वस्त्र तथा खाद्य सामग्री का भी वितरण संस्था द्वारा किया जाता है। इसके साथ ही संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा सहित अन्य जरूरतों को भी पूरा करने का काम करती है। संस्था द्वारा समय समय पर वृहद पौधरोपण का अभियान भी चलाया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रदेश सचिव टार्जन बाहुबली, विश्वजीत, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।