जयशंकर दूबे/रवि जायसवाल कूरेभार, सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कूरेभार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं तलाश वाँछित अपराधी में थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त उदयभान दूबे पुत्र रामचन्दर दूबे निवासी ग्राम परमवीर अमऊजासरपुर थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर को ओझा का पुरवा के पास हनुमान मंदिर ग्राम गरथौली से 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।