Homeकौशाम्बीमिशन शक्ति ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक

तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी व महिला बीट उपनिरीक्षक/आरक्षियों द्वारा चौराहों/बस स्टैण्ड/टैक्सी स्टैण्ड/जिला अस्पताल/गांव व कस्बा में भ्रमण कर/चौपाल लगाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसी क्रम में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में, थाना चरवा पुलिस टीम द्वारा ग्राम धमशेरा व ग्राम चरवा पश्चिम में, थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा कस्बा मंझनपुर में, थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा ग्राम कनेली में तिलक इन्टर कॉलेज में, थाना संदीपन घाट पुलिस टीम द्वारा ग्राम काजीपुर में, थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा कौशांबी डिग्री कॉलेज तिल्हापुर मोड में, थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा प्राथमिक स्कूल में, थाना मोहब्बतपुर पइन्सा पुलिस टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय में भ्रमणशील रहते/चौपाल लगाकर व स्कूल में जाकर कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चियों/महिलाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया तथा उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों अथवा थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन का मोबाइल पर उपयोग करने हेतु डेमो दिखाया गया एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read