जिलाध्यक्ष ने कोटेदार संघ का किया विस्तार, नयी लोगों को मिली जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष ने कोटेदार संघ का किया विस्तार, नयी लोगों को मिली जिम्मेदारी

तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) की ओर से जनपद में संगठन सशक्तिकरण और समस्याओं के समाधान हेतु महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को हुई। बैठक में कोटेदारों ने एक स्वर में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने किया। इस दौरान जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर के कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इन जिम्मेदारियों को सौंपते हुए संगठन ने स्पष्ट किया कि अब कोई भी कोटेदार अकेला नहीं है, बल्कि एक सशक्त संगठन उसकी हर लड़ाई में साथ खड़ा रहेगा।
नवनियुक्त पदाधिकारीरियों में जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रहरि, कौशलेंद्र यादव, दीपक केशरवानी, कोषाध्यक्ष मनीष केशरवानी, ब्लॉक अध्यक्षगण अनुपम द्विवेदी सरसवऻ, महेश लोधी मंझनपुर, शैलेन्द्र सिंह कड़ा, राजेंद्र सिंह नेवादा, प्रीतम सिंह उर्फ भोला मौर्या, शिवमूरत मूरतगंज, पवन कुमार सिराथू।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA