कुल्हाड़ी से काटकर पुत्र की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
मऊ, चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरूण सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में मऊ थाना पुलिस ने पुत्र की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि सोमवार को मऊ के ग्राम दुवारी निवासी नत्थू पुत्र मेहदू ने सूचना दी कि उसका पुत्र राजकुमार अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। सुबह करीब समय 3 बजे कमरे से बच्चे के चिल्लाने की आवाज आने पर कमरे में जाकर देखा कि उसके पुत्र राजकुमार ने अपने पुत्र सत्यम की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी है। इसके बाद उसके पुत्र ने कमरें में आग भी लगा दी। चीख-पुकार करने पर गाँव के व्यक्तियों ने आग बुझायी। इस सूचना पर थाना मऊ में राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद थाना मऊ के प्रभारी निरीक्षक विनोद राय, अपराध निरीक्षक अभय सिंह, आरक्षी विनोद व पुष्पेन्द्र यादव द्वारा आरोपी अपने पुत्र की हत्या करने वाले आरोपी पिता राजकुमार को खून के छीटे लगे कपड़े व आलाकत्ल कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












