Homeकौशाम्बीजनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता: मोहसिन

जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता: मोहसिन

जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता: मोहसिन

तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। खरीफ अभियान 2025-26 सहकारिता विभाग द्वारा 64 बी-पैक्स के माध्यम से कृषकों को यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। सहकारिता विभाग का माह जुलाई का लक्ष्य यूरिया 3351 मै0 टन, डी0ए0पी0 1192 मै0 टन एवं एन0पी0के0 का 790 मै0 टन निर्धारित है जिसके सापेक्ष आज तिथि तक यूरिया 3688 मै0 टन, डी0ए0पी0 2016 मै0 टन एवं एन0पी0के0 1020 मै0 टन बिक्री केन्द्रों पर उपलब्ध कराया जा चुका है। यह जानकारी देते हुए ए0आर0-कॉपरेटिव मोहसिन ने बताया कि पी0सी0एफ0 बफर गोदाम में सामान्य मद मे यूरिया 927 मै0टन, डी0ए0पी0 494 मै0 टन एवं एन0पी0के0 239 मै0 टन उपलब्ध है तथा प्रीपोजिसनिंग मद मे यूरिया 2900 मै0 टन, डी0ए0पी0 1500 मै0 टन भण्डारित है। इसके आलावा इफको फूलपुर प्लांट से प्रतिदिन 60-80 मै0 टन यूरिया का जनपद के सहकारी समितियों का बिक्री करने के लिए प्राप्त हो रहा है। समितियों पर न्यूनतम स्टाक होने पर शीघ्रता से उर्वरक का प्रेशण कराया जा रहा है। इस प्रकार जनपद की समस्त सहकारी समितियों पर यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरक की उपलब्धता निरन्तर बनी हुई है। कृषकों से अनुरोध है कि सहकारी समितियों से अपनी जोत के अनुसार एवं फसल के लिए संस्तुत मात्रा के अनुरुप उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उर्वरक सम्बन्ध में कोई शिकायत/समस्या होने पर जिला कृषि अधिकारी 7839882351, ए0सी0/ए0आर0 8115335119 एवं ए0डी0सी0ओ0 7007871332 पर अपनी शिकायत को अवगत करा सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read