सप्ताह भर बाद भी लापता बालक का पता नहीं
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गिरधर डीह मनकौरा निवासी जीशान अली पुत्र नबी अली घर से गांव के बाहर खेलने के लिए निकला कि लापता हो गया। शाम होने के बाद जब घर वापस नहीं आया तो घर वाले ढूढ़ने के लिए निकले।

काफी खोजबीन के बाद जब लड़का नहीं मिला तो घर वालों ने थाना तुलसीपुर में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई। आज एक सप्ताह हो गया लेकिन उक्त बालक का कहीं कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा है जिससे परिजन परेशान हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















