Jaunpur News : भांजे पर 25 हजार चुराने का लगाया आरोप
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कजगांव बाजार निवासी एक महिला ने घर आये अपने बहन के लड़के पर 25 हजार रुपये के चोरी का आरोप लगाया। पुलिस युवक को थाने ले आयी। दोनों पक्षों के लोग आपस मे पंचायत भी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र के हरहुआ निवासी सलीम पुत्र निजाम सोमवार की शाम को अपने मौसी के घर आया था। रात को खाना पीना खाने खबद वह सो गया। उसकी मौसी सल्लम पत्नी तुल्ला ने सुबह सलीम पर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिया कि सलीम उसकी अटैची तोड़कर उसमें रखा 25 हजार रुपये निकाल लिया है। पुलिस सलीम की थाने के आयी। उसके तलाशी के दौरान पैसा भी बरामद हुआ है। उक्त पैसों को वह अपना बता रहा है। जानकारी होने पर सलीम की माँ, पत्नी, भाई सहित अन्य लोग थाने आ गये। पैसा दोनों पक्ष अपना बता रहे हैं। फिलहाल पंचायत चल रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















