HomeTrendingचेकिंग में मिला 3 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, जीआरपी ने परिवार से मिलाया

चेकिंग में मिला 3 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, जीआरपी ने परिवार से मिलाया

  • चेकिंग में मिला 3 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, जीआरपी ने परिवार से मिलाया

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 3 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को उसके परिजनों से मिला दिया। बच्चा भीड़ में भटक गया था जिसके बाद जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित ढूंढ निकाला। जीआरपी इंस्पेक्टर अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपनी टीम के आरक्षी अंकित और सुभाष के साथ प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 01 पर उन्हें एक 3 वर्षीय बच्चा अकेला रोता हुआ मिला।
पूछताछ में बच्चा अपना नाम तो बता पाया लेकिन घर का पूरा पता स्पष्ट नहीं बता सका। पुलिसकर्मियों ने उसे महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी साधना शुक्ला की सुपुर्दगी में शांत कराया और पानी-नाश्ता उपलब्ध कराया और इसके बाद स्टेशन परिसर में लगे अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से बच्चे के बारे में सूचना प्रसारित की गई। कंट्रोल रूम को भी सूचित कर आसपास के थानों से संपर्क साधा गया। कुछ ही देर में एक दम्पत्ति रोते—बिलखते हुए जीआरपी थाने पहुंचे और बच्चे की मां मंजू ने बताया कि हम लोग बिहार जाने के लिए ट्रेन का इन्तजार कर रहे थे।
उनके अनुसार हम लोग पंजाब के गोविन्दघर मण्डी के रहने वाले हैं। साथ ही बच्चे को सुरक्षित पाकर परिवार ने राहत की सांस ली और राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर अभिषेक पाण्डेय ने यात्रियों से अपील किया कि भीड़—भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 

 

 

 

Must Read