HomeTrendingबिजली मिस्त्री की हुई संदिग्ध मौत तो पूर्व मंत्री ने थानेदार के...

बिजली मिस्त्री की हुई संदिग्ध मौत तो पूर्व मंत्री ने थानेदार के खिलाफ उठायी आवाज

  • बिजली मिस्त्री की हुई संदिग्ध मौत तो पूर्व मंत्री ने थानेदार के खिलाफ उठायी आवाज

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के साण्डी थाना क्षेत्र के छितरामऊ के रहने वाले बिजली मिस्त्री जितेन्द्र शर्मा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी जिसे लेकर सवालों के घेरे में साण्डी पुलिस पर आरोप है कि हत्या को दुर्घटना का दिया रूप और इस मामले को लेकर क्षेत्र में पुलिस पर उठे सवाल और मामले ने तब ज्यादा तूल पकड़ लिया। पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने बीते शुक्रवार को छितरामऊ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और एसपी से फोन पर वार्ता कर निष्पक्ष जांच की मांग किया। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि हत्या के मामले को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अशोक मीना के हस्तक्षेप के बाद तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पूर्व मंत्री ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। अब देखना होगा कि उच्चाधिकारी थानेदार साहब पर क्या कार्यवाही करेंगे?

 

 

 

 

Must Read