Homeरायबरेलीमंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने फरियादियों की समस्या सुन अधिकारियों को तत्काल किया...

मंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने फरियादियों की समस्या सुन अधिकारियों को तत्काल किया फोन

मंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने फरियादियों की समस्या सुन अधिकारियों को तत्काल किया फोन

मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ पिछड़ा वर्ग के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त मंत्री सोहनलाल श्रीमाली कई जिलों के कार्यक्रम के बाद रायबरेली पहुंचे उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। पुलिस लाइन स्थित युवा नेता सोनू वर्मा के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने सरकार की नीतियों को रखा। सोहनलाल श्रीमाली ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो पीडीए की बात करते हैं लेकिन जो व्यक्ति अपने पिता का सम्मान नहीं कर पाया वह पिछड़ा वर्ग का भला क्या करेगा। राहुल गांधी के क्षेत्र रायबरेली में पहुंचे मंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने विकास के मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल का क्षेत्र है और वाराणसी प्रधानमंत्री का क्षेत्र है। वहां का विकास और रायबरेली के विकास में अंतर साफ दिखाई देता है जबकि दोनों ही नेता बड़े हैं। कार्यक्रम में सोनू वर्मा प्रदेश मंत्री, अंकुर सिंह राठौड़, पंकज सिंह चौहान, व्यापारी अतुल श्रीवास्तव, जिला मंत्री अरविंद कुमार त्रिवेदी, जयनारायण बब्बू, शेर खान, राम शंकर आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read