लखनऊ-गोण्डा हाइवे पर सड़क दुर्घटना में 4 की हुई मौत, 3 घायल

लखनऊ-गोण्डा हाइवे पर सड़क दुर्घटना में 4 की हुई मौत, 3 घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जिले के निवासी चार लोगों की बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत लखनऊ-गोंडा हाइवे पर सोमवार की भोर में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन लोग, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि यह हादसा चौका घाट और रामनगर के बीच स्थित अंचल चंचल ढाबे के पास उस समय हुआ, जब एक अर्टिगा कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, और मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में गोंडा जिले के इमामबाड़ा के ड्राइवर अयान सहित खैरा निवासी एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। बताया जाता है कि कानपुर से गोंडा आते समय घटना हुई है। गोंडा का एक परिवार सगाई में शामिल होने कानपुर गया था, जहाँ से वापस गोंडा लौटते समय रामनगर थाना क्षेत्र में अंचल चंचल ढाबे के पास ट्रक से उनकी कार टकरा गई। जिसमें खैरा निवासी रमाशंकर मौर्य, सुधीर मौर्य व उनकी पत्नी शांति मौर्या और मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी कार चालक अयान कुरैशी की जान चली गई। जबकि रमाशंकर मौर्य की पत्नी और उनके 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका बाराबंकी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, और राहत कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभवतः चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो हादसे के बाद फरार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने हाइवे पर सुरक्षा उपायों की कमी और रात में भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार पर सवाल उठाए हैं। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA