अधिकारियों के जवाब से छायी मायूसी
नाला निर्माण के लिये घर के सामने खोदकर छोड़ दी गयी खायी, पीड़ित परेशान
विजेन्द्र सिंह
सगड़ी, आजमगढ़। जनपद के हरैया ब्लाक के ग्रामपंचायत पहाड़पुर में कमलेश सिंह पुत्र रामजीत सिंह के घर के सामने ग्राम प्रधान द्वारा बीते 12 मार्च को नाले निर्माण के लिए खुदाई करवाई गई जिसमें अबतक डेढ़ माह हो गए हैं लेकिन कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा हमारे घर के सामने जो नाले निर्माण की खुदाई कराई गई है, उसकी वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

वहीं छोटे बच्चे अक्सर गड्ढे में गिर जा रहे हैं जिसकी वजह से चोटिल हो रहे हैं। इसके साथ ही काफी धूल भी उड़ रही है जिससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी से अवगत किया गया कि कार्य को जल्दी से पूरा करा दें, ताकि समस्याएं न हो लेकिन उनके द्वारा हीला हवाली करके काम को लटकाया जा रहा है जिसको लेकर पीड़ित ने खण्ड विकास अधिकारी से शिकायत की। खण्ड विकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत को निर्देश दिए है लेकिन फिर भी मामले पर पानी फिर गया। ग्राम विकास अधिकारी सुनील सिंह की भारी लापरवाही सामने आ रही है।
ग्राम विकास अधिकारी ने बिना जांच किए रिपोर्ट में आँख में धूल झोंकने का काम किया। शासन की इस लापरवाही से पीड़ित को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खंड विकास अधिकारी पीड़ित पर आनलाइन रिपोर्ट नहीं करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं जिसकी आडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि इसी मामले को लेकर पीड़ीत ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत किया था। पीड़ित द्वारा वायरल आडियो में खण्ड विकास अधिकारी ने साफ तौर पर बच बचाव कि बात करते हुए जनसुनवाई पोर्टल शिकायत करने से मना करते हुए दबाव बनाने लगे। पीड़ित के कथानुसार आफलाइन प्रार्थना पत्र दिया गया था। अपनी बातों को भूलते हुए फिर भी पीड़ित पर दबाव बनाने लगे। हवा-हवाई करते हुए सन्दर्भ संख्या 40019122006768 का निस्तारण कर दिया गया है। बड़ी बात यह है कि अगर ऐसी बातें अधिकारी ही करेंगे तो पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















