Homeबहराइचहिन्दी विषय के मेधावियों का हुआ सम्मान

हिन्दी विषय के मेधावियों का हुआ सम्मान

हिन्दी विषय के मेधावियों का हुआ सम्मान

अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद के नगर नानपारा में हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान की ओर से हिंदी विषय के मेधावियों को श्री शंकर इण्टर कॉलेज नानपारा में सम्मान समारोह का आयोजन डॉ. आदेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। मेधावियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक अनिल छापड़िया व विशिष्ट अतिथि डॉ अरविंद मिश्रा रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने किया।

समारोह में हाईस्कूल की नेहा सिंह अरबिया मुजीब, सोम शुक्ला, रूपेश गुप्ता, ऋषभ शर्मा, रिया यादव, नाजिया फातमा, नवा अजीज, स्वाति जान्ह्वी श्रीवास्तव, आसिया, श्रीकांत रीतांशु मिश्रा, शबा, प्राची शुक्ला, शबनम जहां, संध्या कुमारी, रुखसार कुरेशी, अलीशा, मारुफ़ बैग, अर्जुन कुमार, अब्दुल हमीद, आकाश गौतम, मुस्कान सोनी, वंशिका, फातमा इंटरमीडिएट में रविनंदन त्रिपाठी, हिमांशु श्रीवास्तव, रामसमुझ, हर्षिता द्विवेदी, जोया खातून, सस्वत मिश्रा, राहुल कुमार, सचिन त्रिपाठी, अमरेंद्र चौहान, अपर्णा साहू, आकाश प्रजापति, सचिन प्रजापति, प्रियांशी कुमारी, सानिया, मुईद, दिव्यांशी सिंह, सिमरन कौर सहित अन्य बच्चों को सम्मानित किया गया। संस्थान के महामंत्री रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि हिंदी विषय को बढावा देने के लिए हिंदी विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी का सम्मान किया गया है।

इस अवसर पर रजनीकांत मिश्रा, प्रेमनाथ मिश्रा, डॉ वीरांगना कांत श्रीवास्तव, डा दिनेश चंद्र, डा अशोक गुप्ता, धीरेंद्र सिंह चन्देल, बालमुकुंद तिवारी, बीएन मिश्रा, मुक्तेश्वर पोद्दार, उमेश चंद्र शाह, राजेंद्र मित्तल, अब्दुल मुशीर, तेज प्रकाश अग्रवाल, श्वेता सिंह, राधा पाठक, कीर्ति शुक्ला, सुशील श्रीवास्तव, कुंता श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read