HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सरायख्वाजा पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ दो...

JAUNPUR NEWS : सरायख्वाजा पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ दो को किया गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : सरायख्वाजा पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ दो को किया गिरफ्तार

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सदर सन्त प्रसाद उपाध्याय के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों/वाछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत प्र0नि0 अखिलेश मिश्र के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्त गौरव कुमार पुत्र सभाराज गौतम निवासी ग्राम मीरापुर को पकड़कर उसके कब्जे से 1 तमंचा नाजायज 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

साथ ही अभियुक्त अभिषेक पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम मीरापुर थाना सरायख्वाजा के कब्जे से एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके बाद दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शहाबुद्दीन शाह के अलावा का0 राहुल गुप्ता, का0 नरेश यादव, का0 अनवारुल हक शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read